फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आईएमए चुनाव में बढ़ा विवाद, दो गुट में बंटे डॉक्टर

Tue, 29 Nov 2022 11:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

आईएमए का चुनाव 27 नवंबर को होना था। तय समय से 15 मिनट पहले ही चुनाव स्थगित करने का फैसला ले लिया गया। इस फैसले के बाद से डॉक्टरों के बीच असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। व्हाट्सएप ग्रुप पर कई डॉक्टरों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त की है।
 
विज्ञापन
IMA - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के चुनाव को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ता जा रहा है। चुनाव स्थगित होने से नाराज प्रत्याशी अब विरोध पर उतर आए हैं। वहीं, दूसरी ओर आईएमए की मौजूदा कार्यकारिणी ने बुधवार को आम सभा की बैठक बुलाई है। इस मुद्दे पर डॉक्टरों के बीच दो गुट बन गया है।

विज्ञापन


आईएमए का चुनाव 27 नवंबर को होना था। तय समय से 15 मिनट पहले ही चुनाव स्थगित करने का फैसला ले लिया गया। इस फैसले के बाद से डॉक्टरों के बीच असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। व्हाट्सएप ग्रुप पर कई डॉक्टरों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त की है।

इस फैसले के बाद डॉक्टरों का एक खेमा डैमेज कंट्रोल करने में जुट गया है। लेकिन, अभी सफलता हाथ नहीं लगी है। वहीं, वर्तमान कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रहे डॉ. अमित मिश्रा ने फैसले के विरोध में पद से इस्तीफा दे दिया है। वह इस चुनाव में सचिव पद के प्रत्याशी हैं। डॉ. अमित मिश्रा ने कहा कि चुनाव स्थगित करने का समय गलत था।  
विज्ञापन


बुधवार को आमसभा की बैठक में होगा फैसला  
आईएमए चुनाव के विवाद को खत्म करने के लिए डॉक्टर जुट गए हैं। चुनाव कराने के लिए आईएमए की कार्यकारिणी अलर्ट मोड में आ गई है। कार्यकारिणी के अध्यक्ष डॉ. शिव शंकर शाही ने बताया कि नए बाईलॉज को लेकर कुछ लोगों को तकनीकी आपत्तियां थीं। व्यक्तिगत तौर पर अध्यक्ष से शिकायत दर्ज कराई थी। इसकी वजह से यह फैसला अंतिम समय में लेना पड़ा। बुधवार को सीतापुर आई हॉस्पिटल में आमसभा की बैठक बुलाई गई है। बैठक में सभी बिंदुओं पर चर्चा होगी। इसमें आपत्तियों पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में अब जो फैसला सर्वसम्मति से लिया जाएगा, उसी के अनुसार कार्यकारिणी काम करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें