फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: मोदी-योगी की जगह अखिलेश यादव से संबंधित गाना बजाने को लेकर हुआ विवाद, जमकर हुई मारपीट

Mon, 21 Mar 2022 11:07 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सहजनवां इलाके के रामडीह तोरनी गांव में डीजे पर गाना बजाने को लेकर मारपीट हुई। इस घटना में कई लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया, फिर छोड़ा, इस वजह से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र के रामडीह तोरनी गांव में शनिवार को डीजे पर गाना बजाने को लेकर मारपीट हो गई। आरोप है कि विपक्षी, मोदी-योगी की जगह अखिलेश यादव से संबंधित गाना बजाने की जिद करने लगे, जिसको लेकर विवाद हो गया। मारपीट में कई लोग चोटिल हो गए। उधर, पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, होली के दिन गांव में डीजे पर मोदी-योगी से संबंधित गाना बजाया जा रहा था। इस गाने पर गांव के कुछ लोग नाच रहे थे। इसी बीच एक पक्ष के कई युवक वहां पर पहुंचे और अखिलेश यादव से संबंधित गाना बजाने के लिए जोर डालने लगे।

डीजे वाले ने उनकी नहीं सुनी तो वह मारपीट पर उतारू हो गए। हाथापाई में कुछ लोग गिरकर चोटिल हो गए तो कइयों का कपड़ा फाड़ दिया गया। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया, लेकिन शनिवार रात में ही उन्हें छोड़ दिया, इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि मामले की जानकारी लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें