फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़क पर लगाया विवादित पोस्टर, छात्र नेताओं पर केस दर्ज

विज्ञापन
शहर के चौराहे पर लगा पोस्टर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
शहर में विभिन्न चौराहों पर यूनिपोल पर लगे विवादित पोस्टर बृहस्पतिवार को चर्चा का विषय बन गए। छात्र नेताओं के नाम के साथ ही उस पर बड़े-बड़े अक्षरों में घमंड टूटने की बधाई लिखा हुआ था। यह पोस्टर थोड़ी ही देर में सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद कई जगहों से प्रतिक्रिया भी आने लगी। पोस्टर पर समाजसेवक यशवर्धन मिश्रा और विश्वविद्यालय छात्र नेता गौतम यादव का नाम लिखा है। इनके खिलाफ देर शाम तहरीर मिलने के बाद कैंट थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


असुरन चौक, विश्वविद्यालय चौक और पैडलेगंज में बड़े-बड़े विवादित होर्डिंग लगाए गए। सभी यूनिपोल को नगर निगर से टेंडर के दौरान पाने वाली संस्था ने कैंट थाने में तहरीर देकर बताया कि पैडलेगंज चौराहे पर यश वर्धन मिश्रा एवं गौतम यादव द्वारा जबरजस्ती विवादित बैनर पोस्टर लगा दिया गया है, जिससे जनमानस में रोष है। तहरीर मिलने के बाद होर्डिंग लगाने वाले मजदूर को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
वहीं नामजद दोनों युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापा मार रही है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें