सहजनवां। थाना क्षेत्र के कसरवल हाईवे कट के पास रविवार सुबह कार को बचाने के प्रयास में एक कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने कंटेनर में टक्कर मार दी। हालांकि, दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 10 बजे कंटेनर बस्ती से गोरखपुर की ओर जा रहा था। कसरवल हाईवे कट के पास अचानक सामने कार आ गई। उसे बचाने के लिए कंटेनर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने कंटेनर को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कंटेनर बीच सड़क पर पलट गया। सूचना मिलने पर कसरवल पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने जेसीबी की मदद से कंटेनर को सीधा कराकर सड़क किनारे कराया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका। थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना में कोई चोटिल नहीं हुआ। कुछ देर के लिए जाम लगा था, जिसे हटवा दिया गया।