लॉकडाउन की वजह से बिजली निगम ने अपने उपभोक्ताओं से केवाईसी (नो योर कस्टमर) फार्म भरवाने का फैसला किया है। इसके तहत उपभोक्ताओं को इस फार्म में मोबाइल नंबर, ईमेल समेत अन्य जानकारियां भरनी होंगी। इससे उन्हें समय पर बिजली बिल मोबाइल पर व्हाट्एप मैसेज या ईमेल के माध्यम से मिल सकेगा। ऐसे में 30 जून तक हर हाल में केवाईसी फार्म उपभोक्ताओं से भरवाया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक उर्जा निगम उपभोक्ताओं से केवाईसी (नो योर कस्टमर) फार्म भरवाएगा। फार्म में उपभोक्ता का नाम, विद्युत खाता संख्या, मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी भरना होगा। इससे भविष्य में उपभोक्ताओं को एसएमएस व ईमेल के जरिये बिजली बिल, बिजली कटौती व अन्य विभागीय सूचनाएं मिल सकेंगी।