फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा सिपाही श्याम सुंदर विभागीय जांच में दोषी पाया गया, होगी बर्खास्तगी

Thu, 08 Oct 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

आरोप है कि सिपाही श्याम सुंदर संतकबीरनगर की धनघटा विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटा था। इस दौरान सपा के कार्यक्रमों में मंच साझा करने और सोशल मीडिया पर पार्टी के समर्थन में पोस्ट करने की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डायल-112 में तैनात रहे सिपाही श्याम सुंदर चौहान के खिलाफ विभागीय जांच पूरी हो गई है। एसपी क्राइम अयोध्या प्रसाद सिंह की जांच में उसे दोषी पाया गया है। इसके बाद पुलिस विभाग ने बर्खास्तगी की कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। एसएसपी ने बर्खास्तगी से जुड़ी फाइल की जांच एसपी ट्रैफिक अमित कुमार श्रीवास्तव को सौंपी है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


श्याम सुंदर पर लंबे समय तक ड्यूटी से गैरहाजिर रहने और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहने के आरोप थे। आरोप है कि वह संतकबीरनगर की धनघटा विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटा था। इस दौरान सपा के कार्यक्रमों में मंच साझा करने और सोशल मीडिया पर पार्टी के समर्थन में पोस्ट करने की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए थे। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद करीब तीन महीने पहले उसे निलंबित कर दिया गया था।

निलंबन के बाद उसे पुलिस लाइंस में आमद करनी थी, लेकिन आरोप है कि उसने वहां भी आमद नहीं की। विभागीय जांच में गैरहाजिरी और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े तथ्यों को आधार बनाया गया। श्याम सुंदर चौहान 1994 बैच का सिपाही है और मूल रूप से संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र के नैना झाला गांव का रहने वाला है। वर्ष 2023 में कुशीनगर से तबादले के बाद उसकी तैनाती गोरखपुर में डायल-112 में हुई थी। विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद अब बर्खास्तगी की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें