फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: सड़क जाम कर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, केस दर्ज, सड़क पर धरने पर बैठे कार्यकर्ता

Sat, 06 Aug 2022 10:56 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक महीने में गैस के सिलिंडर की कीमत 100 रुपये बढ़ गई। वहीं खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लागू होने के बाद आटा प्रति किलो पांच रुपये बढ़ गया। दाल की कीमत 90 रुपये से बढ़कर 108 रुपये हो गया। अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों में भी ऐसी बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद भी केंद्र सरकार के लिए महंगाई कोई मायने नहीं रखती।
विज्ञापन
गोरखपुर में प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महंगाई, बेरोजगारी, आटा-दाल पर जीएसटी लागू करने और नेशनल हेराल्ड के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रुख के विरोध में कांग्रेसियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। गोलघर में सड़क जाम कर प्रदर्शन करने पर तीखी नोकझोंक के बीच पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। देर शाम पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


महंगाई, बेरोजगारी और खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लागू करने के खिलाफ कांग्रेस ने शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया था। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान और महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता, टाउनहाल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने एकत्र हुए।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक महीने में गैस के सिलिंडर की कीमत 100 रुपये बढ़ गई। वहीं खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लागू होने के बाद आटा प्रति किलो पांच रुपये बढ़ गया। दाल की कीमत 90 रुपये से बढ़कर 108 रुपये हो गया। अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों में भी ऐसी बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद भी केंद्र सरकार के लिए महंगाई कोई मायने नहीं रखती।
विज्ञापन


इसके बाद केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी, गोलघर स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा की ओर से रवाना हुए, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में रोक लिया। तब कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष सड़क पर ही लेट गईं। इसके बाद पुलिस ने तीखी नोकझोंक के बीच सभी को हिरासत में ले लिया। गाड़ियों में लेकर सभी को पुलिस लाइंस ले जाया गया। देर शाम सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बाद में सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

इन्हें लिया गया था हिरासत में
जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, प्रदेश सचिव दिलीप निषाद, जितेंद्र पांडेय, देवेंद्र निषाद धनुष, तौकीर आलम, विनोद जोजफ, प्रमोद निषाद, अशोक निषाद, अशोक कश्यप, गब्बूलाल प्रजापति, आदिअंश गांधी, सच्चिदानन्द पांडेय, अशोक कश्यप, प्रभात पांडेय, सूरज यादव, सुमन अग्रवाल, निर्मला गुप्ता, इकबाल अहमद, मनोज त्रिपाठी, विजय प्रताप सिंह, मणिशंकर यादव, अमन कुमार, मनीष गौतम, राजकुमार यादव।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें