फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दिल्ली में प्रदर्शन के लिए गोरखपुर से कांग्रेस कार्यकर्ता रवाना

Sun, 11 Oct 2026 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दिल्ली में 12 अक्तूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए गोरखपुर से कांग्रेस कार्यकर्ता रवाना होने लगे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के आह्वान पर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं। उन्होंने आंदोलन के समर्थन में अपना स्वागत समारोह भी स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के सभी जिला और शहर अध्यक्षों, पूर्व एवं वर्तमान प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ताओं को पत्र जारी कर आंदोलन को मजबूत करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संविधान, लोकतंत्र और मतदान के अधिकार की सुरक्षा के लिए कांग्रेस लगातार संघर्ष कर रही है।

शुक्रवार की रात पूर्व प्रदेश महासचिव डॉ. सैय्यद जमाल अहमद और पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान समेत 25 कांग्रेसी अलग-अलग ट्रेनों से दिल्ली के लिए रवाना हुए। जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी ने बताया कि उनके साथ 30 कांग्रेसियों का दल रविवार को रवाना होगा। महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद ने कहा कि पार्टी के लोग अलग-अलग साधनों से दिल्ली जा रहे हैं। आराधना मिश्रा ने पत्र में बताया है कि कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद और देवेंद्र निषाद समेत अन्य नेताओं के साथ आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कांग्रेस महासचिव राजेंद्र पाल गौतम के मार्गदर्शन में आगामी गतिविधियों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें