फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कांग्रेसियों ने असम के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

Sat, 11 Apr 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा की ओर से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के विरुद्ध की गई टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अंबेडकर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि भाजपा के नेता सत्ता के अहंकार में लोकतंत्र की सारी मर्यादाएं भूल चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ जिस स्तरहीन, अशोभनीय और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया है, वह न केवल कांग्रेस पार्टी बल्कि देश की लोकतांत्रिक परंपराओं का भी अपमान है। कांग्रेस इस प्रकार की भाषा को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। यदि हिमंता बिस्व सरमा सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क से सदन तक व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

विरोध प्रदर्शन में प्रमोद नायक, विनोद पांडेय, राजीव पांडेय, केसी भारती, इंदु भूषण शुक्ल, ज्ञानेंद्र शाही, उत्कर्ष पांडेय, विजेंद्र तिवारी, विशाल त्रिपाठी व अनिल सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें