फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने निकाली वोट बचाओ, संविधान बचाओ यात्रा

Wed, 07 Oct 2026 03:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। चुनाव आयुक्त का घेराव करने के दौरान दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार शाम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कौड़ीराम कस्बे में वोट चोर-गद्दी छोड़, वोट बचाओ, संविधान बचाओ यात्रा निकाली गई। राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी अभिषेक दत्त के नेतृत्व में निकली यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।
विज्ञापन


यात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिक भी शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी विपक्षी सांसदों के साथ चुनाव आयुक्त का घेराव करने पहुंचे थे। उनकी गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कौड़ीराम में प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया। यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की रक्षा से जुड़े नारे लगाए। कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुजरने के बाद यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें