गोरखपुर। दिल्ली में आयोजित रैली से मिले उत्साह के बाद कांग्रेस ने अब जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित मासिक बैठक में गांव से शहर तक संगठन की मजबूती, आगामी चुनाव की रणनीति और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली की रैली ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है। इस ऊर्जा का इस्तेमाल संगठन को मजबूत बनाने और जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ने में किया जाएगा।