फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav 2023: गोरखपुर में मेयर पद के चार दावेदार, सभी वार्डाें में नहीं मिले पार्षद प्रत्याशी

Fri, 14 Apr 2023 12:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि शुक्रवार को मेयर से लेकर पार्षदाें के नाम घोषित हो जाएंगे। शुक्रवार अंतिम सूची प्रकाशन होने तक अगर कुछ और पार्षदों के आवेदन आते हैं तो पार्टी उन्हें सिंबल देगी।
विज्ञापन
congress demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस पार्टी की ओर से मेयर पद के लिए चार दावेदार तो मिल गए हैं। लेकिन, पार्टी को शहर के सभी 80 वार्डाें के लिए प्रत्याशी नहीं मिल पा रहे हैं। हालांकि पार्टी और वार्डों से दावेदारों की आस लगाए बैठी है।

विज्ञापन


अगर शुक्रवार दोपहर बाद तक नाम आ जाते हैं तो पार्टी इन नामों को सूची में शामिल करेगी, अन्यथा आए हुए आवेदनों के आधार पर प्रत्याशियों को पार्टी के सिंबल से मैदान में उतारेगी। उधर, इस बात की पूरी संभावना है पार्टी मेयर पद के लिए कायस्थ समाज पर दांव लगा सकती है।

नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी रणनीति तेज कर दी है। समाजवादी पार्टी ने दावेदारों की लंबी सूची में से मेयर पद के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। काफी संख्या के दावेदारों में से भाजपा मेयर प्रत्याशी के चयन के लिए लगातार मंथन कर रही है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: परंपरागत वोटरों के गणित पर बिछ रही बिसात, इस बिरादरी पर नहीं लगा है दांव

वहीं कांग्रेस की ओर से मेयर पद के चार प्रत्याशियों की सूची प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व को भेज दी है। लेकिन इस बात की पूरी संभावना है कि पार्टी इस बार कायस्थ समाज का प्रत्याशी तय करेगी। उधर, शहर के 80 वार्डाें में सिर्फ 66 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि शुक्रवार को मेयर से लेकर पार्षदाें के नाम घोषित हो जाएंगे। शुक्रवार अंतिम सूची प्रकाशन होने तक अगर कुछ और पार्षदों के आवेदन आते हैं तो पार्टी उन्हें सिंबल देगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें