फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कांग्रेस ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना के मृतकों को दी श्रद्धांजलि, सरकार से की जांच और इस्तीफे की मांग

Fri, 13 Jun 2025 05:08 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर

सार

संतकबीरनगर जिला कांग्रेस कार्यालय में अहमदाबाद विमान दुर्घटना के मृतकों के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में कार्यकर्ताओं ने मौन रखा और सरकार से उच्चस्तरीय जांच व केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन
संतकबीरनगर जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओ ने रखा मौन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर जिला कांग्रेस कार्यालय पर अहमदाबाद में हुए विमान दुर्घटना में मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा और मृतक परिवारों के लिए ईश्वर से सहनशक्ति के लिए प्रार्थना की। जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने इस भीषण घटना पर गहरा दुख प्रगट करते हुए कहा कि ईश्वर उन मृतक परिवारों को सहन शक्ति प्रदान करे, जिन्होंने इस घटना में अपनों को खोया है। 

विज्ञापन




उन्होंने कहा कि सरकार को इस घटना की उच्चस्तरीय जांच करानी चाहिए, ताकि इस घटना के मूल कारण तक पहुंचा जा सके, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना पर केंद्र सरकार चुप्पी साधे हुए है। गृहमंत्री इस घटना को महज एक संयोग बता रहे हैं। हम सभी कांग्रेस जन गृहमंत्री सहित उड्डयन मंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग करते हैं। केंद्र सरकार देश की हर घटना की जिम्मेदारी लेने से भाग रही है। यही एक विफल सरकार का लक्षण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोक सभा में शांति देवी, सुनील कुमार पांडेय, अजय सिंह, राजीव गोंड, रामाश्रय यादव, संजय चौरसिया, गुड्डू उपाध्याय, जय प्रकाश, जे पी मिश्रा, अभिषेक सिंह, दीपक सिंह, रवि शर्मा, घनश्याम मिश्रा, मोइन अंसारी, अहमद जमाल, अरुण पांडेय आदि लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें