फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election Result 2022: गोरखपुर में कांग्रेस एक भी सीट पर नहीं बचा पाई जमानत, हासिल किए बस नोटा से कुछ अधिक वोट

Fri, 11 Mar 2022 02:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि जीत हार तो अपनी जगह है, लेकिन जनता का फैसला सिर आंखों पर। गोरखपुर जिले की सभी विधानसभा क्षेत्र की सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने पुरजोर मुकाबला किया। लेकिन, जब देश फिर से गुलामी की ओर बढ़ेगा तो लोग फिर से कांग्रेस पार्टी की ओर लौटेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों में से किसी भी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत नहीं बची। प्रत्याशियों को नोटा (इनमें से कोई नहीं) से बस कुछ ही ज्यादा वोट हासिल हुए। सबसे खराब स्थिति चिल्लूपार की रही, जहां सोनिया शुक्ला को मात्र 1369 वोट हासिल हुए। जबकि, इस विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने 1,951 वोट नोटा को दिया। गोरखपुर ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र निषाद महारा की स्थिति भी कमोवेश यही रही। उन्हें मात्र 1,492 वोट हासिल हुए।

विज्ञापन

 

विधानसभा क्षेत्र वोट प्रत्याशी नोटा
गोरखपुर शहर 2,726 डॉ. चेतना पांडेय 1,041
गोरखपुर ग्रामीण 1,492 देवेंद्र निषाद महारा 1,041
खजनी 2,197 रजनी देवी 1,381
सहजनवां 3,315 मनोज यादव 1,590
पिपराइच 1,971 सुमन चौहान 1,309
कैंपियरगंज 2,588 सुरेंद्र निषाद 1,149
चिल्लूपार 1,369  सोनिया शुक्ला 1,951
बांसगांव 1,966   पूनम आजाद 1,396
       


कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि जीत हार तो अपनी जगह है, लेकिन जनता का फैसला सिर आंखों पर। गोरखपुर जिले की सभी विधानसभा क्षेत्र की सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने पुरजोर मुकाबला किया। लेकिन, जब देश फिर से गुलामी की ओर बढ़ेगा तो लोग फिर से कांग्रेस पार्टी की ओर लौटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें