भाजपा के नेताओं द्वारा जनसंवाद रैली की जा रही है परंतु जनता के साथ इस तरह की बढ़ती महंगाई पर किसी तरह का संवाद नहीं किया जा रहा है। हम भाजपा सरकार को चेतावनी देना चाहते हैं कि अगर यह मूल्य वृद्धि वापस नहीं ली गई आए दिन धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।
इस दौरान पीसीसी सदस्य जितेंद्र पांडे, पूर्व विधायक हरिद्वार पांडे, दिनेश चंद श्रीवास्तव, विनोद जोसेफ, राजीव पांडे, अजीत पाठक, अंबिका प्रताप सिंह ,सुमन, तौकीर आलम, प्रेमलता चतुर्वेद, अमित कन्नौजिया, कुसुम पांडेय, मेनिका पांडेय, पासवान, साहिल अनवर हुसैन, राजेन्द्र यादव, नीरज सिंह, उषा श्रीवास्तव,निर्मला गुप्ता,प्रतिमा राय, महेंद्र नाथ मिश्र,सत्येंद्र निषाद, प्रजापति,विजय प्रताप सिंह,मो.शमीम अंसारी, अख्तर,अयोध्या सिंह आदि मौजूद रहे।