पहले तीन साल तक के लिए भी शस्त्र लाइसेंस का नवीनीकरण होता था। अब अगर कोई चाहे तो पांच साल तक के लिए भी नवीनीकरण करा सकता है। इसके लिए तीन साल की जगह पांच साल के लिए निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।
सिटी मजिस्ट्रेट/ प्रभारी अधिकारी शस्त्र अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि शासनादेश के मुताबिक, तीन असलहे रखने वालों का एक असलहा सरेंडर कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसएसपी को सत्यापन के लिए पत्र लिखा गया है। जिला प्रशासन के पास अभी ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि जिले में कितने शस्त्र लाइसेंसधारियों के पास तीन असलहे हैं।
एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तीन असलहे रखने वाले शस्त्रधारियों की सूची तैयारी की जाएगी, फिर उनसे एक असलहे जमा कराए जाएंगे। जिले में शस्त्रधारियों की संख्या बहुत अधिक है। 22000 लाइसेंसधारियों में से कितने के नाम तीन असलहे हैं, उनकी वास्तविक संख्या बता पाना अभी मुमकिन नहीं है।