फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां फीस माफ करने की मांग कर रहे कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक, कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Fri, 07 Aug 2020 05:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
फीस माफ करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में फीस माफ करने की मांग कर रहे कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी भी की। विरोध प्रदर्शन के बाद छह मांगों का ज्ञापन डीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा गया।

विज्ञापन


शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम रानी लक्ष्मीबाई पार्क से होते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार हर मोर्चें पर विफल हो चुकी है।

नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि यह सरकार जनता की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। प्रदेश में स्कूल का फीस मनमाने ढंग से इस कोरोना काल में वसूला जा रहा है। सरकार को इस फीस को माफ करने संबंध आदेश जारी करना चाहिए। साथ ही कहा कि जनता इस सरकार में पीस रही है। जनता की मूलभूत समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान नहीं हुआ तो महानगर कांग्रेस कमेटी सरकार के खिलाफ एक वृहद आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन


इस दौरान प्रवीण पासवान, रोहन पांडेय, अनुराग पांडेय, तौकीर आलम, सोनिया शुक्ला, जितेन्द्र पांडेय, संजय चौबे, कालंजय राम त्रिपाठी, प्रेमलता चतुर्वेदी, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, अभिजीत पाठक, गणेश मिश्रा, डॉ. राजेश यादव, अजय मिश्रा, अजय सिंह, रामअवतार गौड़, जितेन्द्र विश्वकर्मा, सुहेल अंसारी, देवेंद्र निषाद, मुश्तफा अन्सारी, विनोद त्रिपाठी, कुसुम पांडेय, मोनिका पांडेय, सत्येन्द्र निषाद, महेंद्र नाथ शुक्ला, सदानंद पांडेय, घटोचकक्ष शुक्ला, दिलीप कुमार निषाद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें