फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: ट्रक पकड़ने पर वन दरोगा व वन रक्षक में नोकझोंक, दुर्व्यवहार का लगा आरोप

Wed, 09 Feb 2022 11:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

महिला वन रक्षक ने दरोगा पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया, डीएफओ ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर सात दिन में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के सहजनवां इलाके में एक ट्रक को पकड़ने में हुए विवाद में वन रक्षक श्रेष्ठा श्रीवास्तव ने वन दरोगा विजय शुक्ला पर वसूली व दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। वहीं, वन दरोगा ने श्रेष्ठा श्रीवास्तव पर नियम विरुद्ध तरीके से काम करने का आरोप लगाया। शिकायत पर डीएफओ ने पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तेनुआ टोला प्लाजा के पास एक ढाबा है। वहां जाने के लिए बने रास्ते पर पानी होने की वजह से मालिक ने राख गिरवा रही थी। वन रक्षक ने उनके ट्रक को पकड़ लिया और तीन हजार रुपये जुर्माना वसूला। उनका आरोप है कि राख वन संरक्षण भूमि में गिराई गई, जिससे पेड़ को नुकसान हुआ।

इसकी जानकारी होने पर वन दरोगा विजय शुक्ला पहुंच गए। जुर्माना वसूलने पर पूछने पर विवाद हो गया। इसके बाद वन रक्षक ने आरोप लगाया कि वन दरोगा ने उनसे दुर्व्यवहार किया और वसूली करना चाहते हैं। जबकि, तीन हजार रुपये वसूलने की रसीद न देने के सवाल पर उनका कहना है कि रेंजर के आने पर रसीद दी जाती।
विज्ञापन


डीएफओ विकास कुमार यादव ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें