फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित बैंकिंग और साइबर ठगी से बचाव की दी गई जानकारी

Sun, 05 Jul 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सीनियर सिटीजन केयर सेंटर में शनिवार अपराह्न तीन बजे वरिष्ठ नागरिकों और बैंक ग्राहकों के लिए बैंकिंग जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रहलाद दास गुप्ता ने की, जबकि संरक्षक गिरिजा शंकर तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यशाला में मुख्य वक्ता जगदीश नारायण त्रिपाठी ने बैंक ग्राहकों के अधिकार, सुरक्षित बैंकिंग, साइबर अपराधों से बचाव और डिजिटल लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली जरूरी सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी और पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को वित्तीय ठगी से बचने के आसान और व्यावहारिक उपाय भी बताए। कार्यक्रम में बैंकिंग सेवाओं से जुड़े अधिकारों और ग्राहकों को मिलने वाली सुविधाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित हुआ, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों ने बैंकिंग और साइबर सुरक्षा से जुड़े अपने सवाल रखे।
मुख्य वक्ता ने सभी जिज्ञासाओं का सरल भाषा में समाधान किया। कार्यशाला में मौजूद वरिष्ठ नागरिकों ने कार्यक्रम को उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होने चाहिए, ताकि लोग साइबर ठगी से बच सकें और बैंकिंग सेवाओं का सुरक्षित तरीके से लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें