फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जमीन विवाद में पुलिस कार्रवाई की एडीजी जोन से शिकायत

Tue, 15 Sep 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल धूसड़। पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल धूसड़ निवासी रामकिशुन ने जमीन विवाद में पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए एडीजी गोरखपुर जोन से शिकायत की है।
विज्ञापन

आरोप है कि न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद उन्हें थाने बुलाकर जमीन खाली करने का दबाव बनाया गया और बाद में ऐसे व्यक्ति के साथ चालान कर दिया गया, जिसे वह जानते तक नहीं हैं। एडीजी ने मामले की जांच सीओ चौरीचौरा को सौंपी है।
विज्ञापन

रामकिशुन के मुताबिक, सात सितंबर को उन्हें फोन कर थाने बुलाया गया था। उन्होंने जमीन विवाद न्यायालय में विचाराधीन होने की जानकारी दी। आरोप है कि इसके बाद उनके साथ अभद्रता की गई और जंगल मातादीन, शाहपुर निवासी मोहम्मद रफी के साथ चालान कर दिया गया। रामकिशुन ने रफी से किसी विवाद या कहासुनी से इनकार किया है। वहीं, जंगल धूसड़ चौकी प्रभारी शिखा जायसवाल ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों को बुलाया गया था। रफी दूसरे पक्ष का रिश्ते में भांजा है और मौके पर मौजूद था। दोनों के बीच कहासुनी होने पर शांति व्यवस्था के लिए चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें