फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: निकाय चुनाव

Fri, 28 Apr 2023 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
उनवल में अवैध चुनाव कार्यालय के संचालन की ​शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस। 
विज्ञापन
अवैध कार्यालय की शिकायत, पुलिस पहुंची
विज्ञापन

उनवल नगर पंचायत का मामला, मौके पर नहीं मिला कोई सबूत
उनवल। उनवल नगर पंचायत में नीलकंठ मंदिर पर अवैध रूप से भाजपा का कार्यालय चलने की शिकायत मिलने पर बृहस्पतिवार को उनवल चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान मौके पर कार्यालय चलने का कोई सबूत नहीं मिला।
क्षेत्राधिकारी खजनी अंजनी कुमार पांडेय को किसी ने कस्बे के नीलकंठ मंदिर में भाजपा का कार्यालय चलने की सूचना दी थी। सीओ के निर्देश पर उनवल चौकी की पुलिस मंदिर पहुंची। वहां गहन चेकिंग कर लोगों से भी पूछताछ की। लेकिन मौके पर कोई सबूत नहीं मिला। क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना मिलने पर जांच कराई गई। गलत शिकायत की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन







सपा के समर्थन में चुनाव मैदान से हटीं निर्दल प्रत्याशी

उरुवा बाजार। नगर पंचायत उरुवा से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहीं निर्दल प्रत्याशी श्वेता आनंद ने सपा के समर्थन में चुनाव मैदान से हटने का एलान किया है। उन्होंने राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी और जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम के समक्ष सपा के प्रत्याशी को अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ समर्थन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें