- शहरी क्षेत्र के 2.20 लाख उपभोक्ताओं को 2,300 ट्रांसफार्मरों के माध्यम से दी जाती है बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शहरी व ग्रामीण इलाकों के पांच हजार ट्रांसफार्मरों पर कैपेसिटर बैंक लगेगा। इससे उपभोक्ताओं को आए दिन होने वाले लोकल फॉल्ट से निजात मिलेगी। इस काम को कार्यदाई फर्म लेजर पावर ने करवाएगी। टीम ट्रांसफार्मरों का सर्वे कर रही है। इसी के बाद कैपेसिटर लगाने का काम शुरू होगा।
केंद्र सरकार की इस योजना के तहत गोरखपुर जोन के जर्जर बिजली वितरण नेटवर्क में सुधार कार्य चल रहा है। शहरी क्षेत्र के 2.20 लाख उपभोक्ताओं को करीब 2300 ट्रांसफार्मरों के माध्यम से बिजली दी जाती है। जबकि, ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 9 हजार ट्रांसफार्मरों से बिजली आपूर्ति होती है।
इन ट्रासंफॉर्मरों पर कैपेसिटर लगाए जाएंगे, जो एचटी व एलटी के करंट को नियंत्रित रखेंगे। इससे गर्मी के दिनों में तकनीकी खराबी व ट्रिपिंग की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी। इन सभी समस्याओं से कैपेसिटर बैंक राहत देंगे। मुख्य अभियंता आशु कालिया ने बताया कि शहरी व ग्रामीण इलाके के ट्रांसफार्मरों में कैपेसिटर बैंक लगाए जाएंगे। इससे लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगा।