फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चार बार अनसुनी हुई तहसील दिवस में फरियाद, अब चला चाकू-ईंट, दंपती-बेटी घायल

Mon, 26 Jun 2023 02:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

खमुहा गांव के रामाश्रय यादव और श्याम मिलन यादव के बीच रास्ते का विवाद है। दोनों एक दूसरे पर रास्ते में गोबर रखकर कब्जा करने का आरोप लगाते हैं। इसे लेकर कई बार तहसील दिवस में समस्या समाधान के लिए गुहार लगाई, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
बांसगांव मारपीट में घायल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में बांसगांव के खमुहा गांव में रविवार सुबह तहसील दिवस के जन सुनवाई की हकीकत सामने आ गई। चार बार फरियाद करने के बाद भी रास्ते का विवाद न सुलझने पर दो परिवार के लोग आमने-सामने हो गए। दोनों पक्ष से मारपीट में ईंट व चाकू चले, जिसमें एक पक्ष से पति-पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल पहुंच गए। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। लेकिन, असल विवाद का समाधान नहीं हो सका है। पीड़ित परिवार का कहना है कि लगता है कि किसी की जान जाने के बाद ही अफसर सुनेंगे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खमुहा गांव के रामाश्रय यादव और श्याम मिलन यादव के बीच रास्ते का विवाद है। दोनों एक दूसरे पर रास्ते में गोबर रखकर कब्जा करने का आरोप लगाते हैं। इसे लेकर कई बार तहसील दिवस में समस्या समाधान के लिए गुहार लगाई, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका।

इसे भी पढ़ें: मानीराम-माधोपुर बांध का हाल: चूहों ने खोखला कर डाला बांध, जरा चूके तो गाड़ी समेत गड्ढों में समा जाएंगे
विज्ञापन


रविवार सुबह रामाश्रय यादव और श्याम मिलन यादव के बीच विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि श्याममिलन, राममिलन, अनुप, सोनू, गुड्डी, अनीता, लक्ष्मी ने मिलकर रामाश्रय (45), उनकी पत्नी मुन्नी (42) और बेटी रिंकी (18) को गंभीर चोट आईं हैं। तीनों को गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया।
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसओ बांसगांव दीपक सिंह ने बताया कि घायलों को भर्ती कराया गया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें