फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: निस्तारण में सुस्ती से फरियादी निराश

Sun, 09 Aug 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। डीआईजी एस चन्नप्पा ने शनिवार को बड़हलगंज कोतवाली पहुंचकर समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण कर अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंप्यूटर कक्ष, हाजिरी रजिस्टर और मिशन शक्ति से संबंधित कार्यों की जानकारी ली। इससे पहले, सावन में कांवड़ यात्रा को देखते हुए डीआईजी ने मुक्तिपथ स्थित रामकवल शाही घाट का निरीक्षण किया। सरदारनगर/ चौरीचौरा संवाद के अनुसार, चौरीचौरा थाना परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस कुल 21 मामले आए जिनमें छह मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा, कानूनगो अंबरीष त्रिपाठी, रामानंद यादव समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। उनवल संवाद के अनुसार, खजनी थाने में शनिवार को महीने के पहले थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसीलदार ध्रुवेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में जमीन से संबंधित समस्याएं लेकर चार फरियादी पहुंचे। तहसीलदार ने कहा कि राजस्व और भूमि संबंधी मामलों में मौके की जांच कर निष्पक्ष तरीके से शिकायतों का निस्तारण किया जाए।
गोला संवाद के अनुसार, थाना परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस चार मामले आए जिनमें से एक का निस्तारण कर दिया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश पांडेय, राजस्व निरीक्षक चंद्रमणि चौरसिया व अन्य लोग उपस्थित रहे। कुईं बाजार संवाद के अनुसार, सिकरीगंज थाने में शनिवार को एसडीएम खजनी आनंद कटारिया, नायब तहसीलदार जाकिर हुसैन और क्षेत्राधिकारी दीपांशी राठौर की देखरेख में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मौके पर एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन

महावीर छपरा संवाद के अनुसार, शनिवार को थाना बेलीपार में आयोजित समाधान दिवस में 12शिकायतें आईं जिसमें से किसी भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें