फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवीएसः नौवीं और ग्यारहवीं में कंपार्टमेंट आने वालों को मिलेगा प्रमोशन, ऐसे करना होगा आवेदन

Sat, 18 Jul 2020 05:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
Kendriya Vidyalaya - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस)ने कोरोना महामारी केे दौर में कक्षा नौंवी और ग्यारहवीं में कंपार्टमेंट हासिल करने वाले विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। इस बार उन्हें परीक्षा का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि प्रोजेक्ट वर्क के आधार पर उन्हें अगली कक्षाओं में प्रमोट किया जाएगा। केवीएस ने साफ किया है ये फैसला सिर्फ इस साल के लिए लिया गया है। केंद्रीय विद्यालय की वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in/ पर जाकर आप डिटेल देख सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- सीएम योगी ने रवि किशन शुक्ला को गोरखपुर से सांसद बनवाया, फिर वह कैसे ब्राह्मण विरोधी?

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने इस संबंध में पत्र भी जारी कर दिया है। फिलहाल इन कक्षाओं में अधिकतम दो विषयों में फेल होने वाले स्टूडेंट्स को अगली कक्षा में जाने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होती थी। इसके बाद पास होने पर ही अगली कक्षा में प्रमोट किया जाता है लेकिन इस बार ये परीक्षा नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

कैसे प्रमोट होंगे स्टूडेंट्स

केवीएस के आदेश के मुताबिक अगर कोई स्टूडेंट इन दो कक्षाओं में सभी पांच विषयों में भी फेल होता है, तो उसे उसके स्कूल द्वारा प्रोजेक्ट वर्क के आधार पर जांचा जाएगा और अंक दिए जाएंगे। इसके बाद उसी अंक के आधार पर उस स्टूडेंट को अगली कक्षा में प्रमोट भी किया जाएगा।

आदेश मिलने के बाद से केंद्रीय विद्यालय फर्ट्रिलाइजर ने विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट वाले सब्जेक्ट से जुड़े दो दो प्रोजेक्ट वर्क ऑनलाइन भेज दिया है। विद्यार्थियों को इसे 20 जुलाई से पहले ऑनलाइन सब्मिट कराना है। जिसके बाद विद्यार्थियों को अगली कक्षाओं में प्रमोट किया जाएगा।

फर्टिलाइजर केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश कुमार मल्ल ने कहा कि केवीएस ने नौंवी और ग्यारहवीं में कंपार्टमेंट हासिल करने वाले विद्यार्थियों के लिए इस वर्ष परीक्षा नहीं कराने के फैसला लिया है। इन विद्याथियों के प्रोजेक्ट के आधार पर अंक देकर अगली कक्षाओं में प्रमोट किया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें