कुलपति ने स्पष्ट रूप से कहा कि उनको स्कोर्ट की जरूरत नहीं है। आप नियंता की जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करिए। इसके बाद प्रशासनिक भवन के निरीक्षण के दौरान उनको उत्तर गेट अक्सर बंद रहने की जानकारी मिली। इस पर उन्होंने सुरक्षा गार्ड को बुलाकर गेट को सभी के लिए खोले रखने का निर्देश दिया।
इसे भी पढ़ें: फिर विवादों में घिरा पूर्व मंत्री: मधुमिता की बहन को अमरमणि से खतरा, बोली- छह बार धमका चुका है शूटर
प्रशासनिक भवन के पीछे खाली भूमि पर बनेगा पार्किंग
कुलपति निरीक्षण के दौरान पुलिस चौकी के पीछे खाली भूमि पर पहुंची। उन्होंने कुलसचिव समेत मौजूद अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को पार्किंग के रूप में उसे प्रयोग करने का निर्देश दिया। वहां पर वाहन पार्क करने वालों के लिए पुलिस चौकी और प्रशासनिक भवन के बीच एक छोटा गेट खोलने का भी निर्देश दिया।