गोरखपुर। सैनिक सहकारी आवास समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार को सैनिक विहार कॉलोनी की बिजली समस्याओं को लेकर मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता रणजीत चौधरी से मुलाकात की। समिति ने क्षेत्र में बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं से अधिकारियों को पत्र देकर अवगत कराया और शीघ्र समाधान की मांग की।
अधिकारियों ने बताया कि नंदानगर में नए पाॅवर हाउस के निर्माण का टेंडर स्वीकृत हो चुका है तथा ठेकेदार को कार्य आवंटित कर दिया गया है। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद सैनिक विहार समेत आसपास के क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। समिति अध्यक्ष सेत बहादुर सिंह ने अभियान में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों का आभार जताया। इस दौरान उपाध्यक्ष जेपी गुप्ता, रणविजय सिंह, अवधेश पांडेय, एनएन तिवारी, आरके सिंह, मनोज सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं समिति के सदस्य मौजूद रहे।