फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गठित होती है कमेटी, नहीं आती जांच रिपोर्ट...नतीजा अब छात्रों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर में हुई घटना की जांच के लिए भी तीन सदस्यीय कमेटी की गई गठित
विज्ञापन

मरीज की पिटाई, तीमारदार से मारपीट और आग लगने की घटना की जांच के लिए बनी थी कमेटी
किसी मामले में सामने नहीं आई रिपोर्ट, आग लगने के मामले में रिपोर्ट की जगह आया सुझाव

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित दवा की दुकान में तोड़फोड़, मारपीट और इसके बाद कॉलेज परिसर में हुई घटना की जांच के लिए भी तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। हालांकि, इससे पहले भी अलग-अलग मामलों में मेडिकल कॉलेज प्रशासन कमेटी तो गठित करता रहा, लेकिन उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं होती। यहां तक कॉलेज के अस्पताल में लगी आग के मामले में भी रिपाेर्ट के बजाय सुझाव दिए गए। गलतियों को बार-बार छिपाने की इस कोशिश का नतीजा यह रहा कि इस बार विवाद इतना बड़ा हो गया कि शिक्षकों के अलावा छात्रों पर भी केस दर्ज हो गया। इससे इन छात्रों के भविष्य पर संकट बढ़ गया है।
जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल क्षेत्र में प्रशांत कुमार बीआरडी मेडिकल कॉलेज के उत्तरी गेट सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के सामने न्यू विशाल मेडिकल स्टोर चलाते हैं। शुक्रवार की सुबह 11 बजे मेडिकल स्टोर के सामने दुकान का रास्ता रोकर किसी ने स्कूटी खड़ी कर दी थी।
विज्ञापन

दुकानदार ने जो केस दर्ज कराया है, उसके अनुसार दुकान के सामने स्कूटी खड़ी करने से मना करने पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के फार्माक्लॉजी विभाग के सहआचार्य डॉ. अनिल शर्मा नाराज हो गए और गाली देते हुए अपना परिचय बताते दिया और धमकी देकर चले गए। करीब आधे घंटे बाद डॉ. अनिल शर्मा, मारकंडे, अनूप, कृष्ण कुमार सहित लगभग 30 से 35 मेडिकल छात्रों के साथ दुकान पर पहुंचे मारपीट व तोड़फोड़ करने लगे।
दुकान में काम करने वालों ने पीछे के रास्ते से भागकर जान बचाई। इस मामले में चिलुआताल पुलिस ने डॉ. अनिल कुमार, दो रेजिडेंट चिकित्सकों के अलावा 35 अन्य जूनियर डॉक्टरों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल ने इस मामले में जूनियर डॉक्टरों से बात की।
जूनियर डॉक्टरों ने प्राचार्य से कहा कि इस मामले में उन्हें बेवजह फंसाया जा रहा है। वहीं एक और आरोपी डॉ. कृष्ण कुमार ने खुद को बेगुनाह बताते हुए कहा कि वे स्कूल में पेरेंट्स टीचर मीटिंग (पीटीएम) में शामिल थे। यह केस ही गलत तथ्यों और साक्ष्य के आधार पर लिखा गया है।

तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच
प्राचार्य ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है। पैथोलॉजी की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. शैला मित्रा की अगुवाई में तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी तीन दिन में अपनी रिपोर्ट देगी। कमेटी में दंत रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार यादव और एनाटॉमी के डॉ. विनय सिंह शामिल हैं।

पहले भी बन चुकी हैं कई कमेटियां
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पहले भी घटनाओं की जांच के लिए कमेटियां बनती रही हैं। पिछले साल कुशीनगर के डीपीआरओ कार्यालय के एक कर्मचारी को कमरे में बंधक बनाकर बेल्ट से पीटा गया था। इस मामले में कर्मचारी की पत्नी ने शिकायत की थी। जिसकी जांच के लिए तत्कालीन प्राचार्य ने कमेटी का गठन किया था, लेकिन उसकी रिपोर्ट आज तक नहीं मिली। महराजगंज के एक मरीज को भी जूनियर डॉक्टरों ने पीट दिया था, जिसकी जांच रिपोर्ट आज तक नहीं आई। खून माफिया मामले में कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आने के बाद जांच कमेटी का गठन किया गया था, लेकिन उसकी रिपोर्ट प्राचार्य के मेज पर ही रखी रह गई। मरीज-माफिया मामले की जांच के लिए भी प्राचार्य ने कमेटी का गठन किया था, लेकिन उसकी रिपोर्ट और क्या कार्रवाई का कुछ पता नहीं चला। और तो और मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल में लगी आग की जांच के लिए भी आंतरिक कमेटी का गठन किया गया था। इस कमेटी ने घटना की वजह के बजाय भविष्य में इसे रोकने के लिए क्या उपाय किए जाने चाहिए, इस पर सुझाव दिया। हालांकि, काॅलेज प्रशासन ने स्वयं भी उन सुझावों पर अमल नहीं किया। अब एक बार फिर कमेटी बनी है। इसकी जांच रिपोर्ट का क्या होगी, यह तो वक्त बताएगा।
विज्ञापन


कोट-
तीन दिन पहले हुई घटना की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर जवाबदेही और कार्रवाई की जाएगी। पुरानी कमेटियों की रिपोर्ट के बारे में भी जानकारी कराई जाएगी।
- डॉ. रामकुमार, प्राचार्य, बीआरडी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें