फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर के कमिश्नर ने डॉक्टरों को दी खास सलाह, बोले- सावधानी बरतते हुए करें इलाज

Mon, 27 Apr 2020 12:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में उपस्थित विभागाध्यक्ष व अन्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कालेज में रविवार को कमिश्नर जयंत नर्लिकर, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने सभी विभागाध्यक्ष डॉक्टरों के साथ बैठक की। कमिश्नर ने कहा कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद डॉक्टर विशेष सावधानी बरतते हुए इलाज करें। प्रशासन डॉक्टरों के साथ है। कोई भी समस्या हो तो तत्काल प्रशासन को सूचना दें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ओपीडी में भीड़ न होने पाए, इसके लिए योजना बनाकर कार्य करना होगा। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को ऑनलाइन एवं टेलिमेडिसीन के जरिए सलाह दी जाए।  उन्होंने कहा कि डॉक्टरों पर हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

डीएम के विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि एहतियात बरतने की जरूरत है। कोशिश करनी है कि जिला ग्रीन जोन में बना रहे। उन्होंने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जल्द ही 2000 पीपीई किट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 200 बेड का कोविड-19 अस्पताल बनाया गया है। इसमें 40 आईसीयू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों का बढ़ाया हौसला

कमिश्नर जयंत नर्लिकर ने तीन माह के मासूम के स्वस्थ होने पर खुशी जताते हुए डॉक्टरों का हौसला बढ़ाया। कहा कि मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य कर्मचारियों के टीम वर्क का नतीजा है कि इतने कम समय में मासूम ठीक होकर अपने घर जा रहा है। इसके लिए उन्होंने डॉक्टरों और पूरी टीम के लिए ताली बजाकर उनका हौसला भी बढ़ाया।

निजी अस्पतालों में बड़ी सर्जरी से पहले होगी कोरोना जांच
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब निजी अस्पतालों में बड़ी सर्जरी से पहले मरीजों की कोरोना जांच होगी। विभाग का मानना है कि गंभीर मरीजों में संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है। इसलिए यह फैसला लिया गया है।

सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर बड़ी सर्जरी वाले मरीजों की कोरोना संक्रमण की जांच कराने का फैसला लिया गया है, ताकि कोरोना संक्रमण को रोका जा सके। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी निजी अस्पतालों को इस संबंध में निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें