फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पानी टंकी को ध्वस्त करने और सड़क के बीच मंदिर शिफ्टिंग में देरी पर नाराज हुए कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
- कमिश्नर ने डीएम के साथ असुरन-चारफाटक फोरलेन और एचएन सिंह-गोखनाथ थाना सड़क चौड़ीकरण का किया निरीक्षण
विज्ञापन


- 30 जून तक कार्य न होने पर कार्रवाई के दिए निर्देश

गोरखपुर। कमिश्नर अनिल ढींगरा ने असुरन-चारफाटक फोरलेन और एचएन सिंह से हड़हवा फाटक होकर गोरखनाथ थाने तक सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान असुरन-चारफाटक फोरलेन निर्माण में कौवाबाग के पास पानी की टंकी को ध्वस्त न करने और सड़क के बीच मंदिर को शिफ्ट न किए जाने पर नाराजगी जताई। कहा कि 30 जून तक हर हाल में यह कार्य करा लें। विलंब होने से संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

मंगलवार को कमिश्नर ने डीएम दीपक मीणा के साथ निरीक्षण में सबसे पहले लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड-3 की ओर से कराए जा रहे असुरन-चारफाटक फोरलेन चौड़ीकरण कार्य को देखा। निरीक्षण में निर्माण कार्य की गति सुस्त मिली। कौवाबाग में नई पुलिस चौकी बन चुकी है, दो दिन पुरानी पुलिस चौकी को पूरी तरह शिफ्ट कराकर ध्वस्त करने का निर्देश दिया। इसके बाद एचएन सिंह से हड़हवा फाटक होते हुए गोरखनाथ थाने तक सड़क चौड़ीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर कुछ स्थानों पर कार्य चल रहा था, विगत एक माह पूर्व किए गए निरीक्षण के बाद कार्य में अपेक्षित तेजी नहीं मिली। इसके लिए कमिश्नर ने ठेकेदार को चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता एवं सहायक अभियंता, निर्माण खंड-3 को निर्देशित किया कि दिन-रात कार्य करके बरसात के पूर्व इस मार्ग को बना दिया जाए। नाले का निर्माण सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए युद्ध स्तर पर किया जाए। कहा कि यदि 30 जून तक दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया जाता है तो संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें