फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: इंदौर में होगी काॅम्बैट नेशनल चैंपियनशिप जुटेंगे 25 राज्यों के 500 खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कॉम्बैट नेशनल चैंपियनशिप 21 से 24 अगस्त तक मध्य प्रदेश के इंदौर मेडी कैंप इंटरनेशनल स्कूल में होगा। देश की प्राचीन संस्कृति और सभ्यता से जुड़े काॅम्बैट (मार्शल आर्ट्स) खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कॉम्बैट फेडरेशन ऑफ इंडिया और कॉम्बैट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देश के 25 से अधिक राज्यों के 500 से ज्यादा महिला एवं पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में 12 से 60 वर्ष तक के विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना विकसित करने के साथ ही उन्हें फिटनेस और मार्शल आर्ट्स के प्रति प्रोत्साहित करना है।
कॉम्बैट फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव संजय कुमार राय ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से फिट इंडिया और खेलो इंडिया अभियान को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे एशियन, साउथ एशियन, कॉमनवेल्थ और वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। फेडरेशन का लक्ष्य प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के माध्यम से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें