फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: कॉलेज की दीवार गिरी, चार बच्चे मलबे में दबे, दो की मौत

Mon, 15 Mar 2021 09:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
विज्ञापन
दीवार गिरने से बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के लार में स्वामी देवानंद पीजी कालेज मठ की चहार दीवारी सोमवार को अचानक गिर गई। दीवार पर खेल रहे चार मासूम मलबे में दब गए। चीख पुकार की आवाज सुन दौड़े लोगों ने मलबे से निकाला और सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने रौशन और खुशबू को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


वहीं दो अन्य का इलाज चल रहा है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों की भीड़ अस्पताल परिसर में लगी रही। जानकारी के अनुसार, लार नगर के स्वामी देवानंद पीजी कालेज मठ के प्रांगड़ में पुराना हॉस्टल है। जिसको निस्प्रयोजित घोषित कर दिया गया है। सोमवार को करीब साढ़े पांच बजे धवरिया वार्ड के दर्जनों बच्चे हॉस्टल की दीवार पर बैठकर खेल रहे थे। 

इसी बीच अचानक दीवार गिर गई। जिसमें रौशन (8) वर्ष पुत्र तुलसी, खुशबू (10) वर्ष पुत्री तुलसी, अमीषा पुत्री दशरथ, सतीश पुत्र मंगरु दीवार के मलबे में दब गए। चीख पुकार की आवाज सुन दौड़े लोगों ने मलबे से निकाला और सभी को सीएचसी लेकर पहुंचे। 
विज्ञापन


जहां रौशन व खुश्बू को डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं अमीषा और सतीश का इलाज चल रहा है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शवों को घर लेकर चले गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें