जामवंत की पत्नी महिमा के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे वह टहलने निकले थे। 7:30 बजे तक घर नहीं लौटे तो छोटी बेटी रिमझिम उन्हें बुलाने कॉलेज पर पहुंची। वहां उसकी नजर एक कमरे में जल रही लकड़ियों पर पड़ी और पास में पिता की चप्पल देख चिल्लाते हुए घर पहुंची और सारी बात बताई। परिजन और ग्रामीण वहां पहुंचे और आग बुझाई तो उसमें एक लाश मिली। कराब 85 फीसदी जल चुकी लाश की शिनाख्त परिजनों ने जामवंत के रूप में की।
पुलिस को शव जामवंत का होने पर संदेह, डीएनए जांच कराएगी
उधर, पुलिस को जलता मिला शव जामवंत का होने को लेकर संदेह है। एसओ उमाशंकर तिवारी का कहना है कि इसकी पुष्टि के लिए राख और हड्डियों को डीएनए जांच के लिए भेजेंगे। फिलहाल जामवंत की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।