फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेक पहल: हादसे में रेलकर्मी ने गंवाए पैर, साथियों ने उठाया मदद का बीड़ा

Wed, 09 Jun 2021 12:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

1.67 लाख रुपये जुटाए, कृत्रिम पैर व स्कूटी का खर्च कर्मचारी कल्याण निधि से होगा। इलाज के दौरान मेदांता अस्पताल में जान बचाने के लिए काटना पड़ा एक पैर।
विज्ञापन
रामा हरि विश्वकर्मा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे कैरेज एंड वैगन डिपो कार्यालय में काम के दौरान घायल हुए हेल्पर रामा हरि विश्वकर्मा (38 वर्ष) की जान बचाने की खातिर डॉक्टरों को एक पैर काटना पड़ा। उनके पैर में संक्रमण बढ़ता जा रहा था। रेलकर्मियों ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मदद का बीड़ा उठाया है। एनई रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री केएल गुप्त के आह्वान पर 1.67 लाख राशि एकत्र की गई है। वहीं कृत्रिम पैर व स्कूटी की व्यवस्था यूनियन अब केंद्रीय कर्मचारी कल्याण निधि से कराएगा।
विज्ञापन


रामा हरि अप्रैल में कार्यस्थल पर ही घायल हो गए थे। उन्हें पहले ललित नरायन मिश्र रेलवे रेलवे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर नरमू के सहयोग से रेफर कराकर परिवारवालों ने मेदांता, गुड़गांव अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान एक पैर काटना पड़ा। इसके बाद नरमू महामंत्री केएल गुप्त की अपील पर सीडीओ देवर्षि ऋषि के अंतर्गत कर्मचारियों ने आर्थिक सहयोग के लिए 1,67000 रुपये एकत्रित किया। मंगलवार को सीडीओ कार्यालय में सभी लोग जुटे।

महामंत्री ने बताया कि सहयोग राशि को रामा हरि के खाते मेें जमा करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों ने मदद की है, उनके नाम की सूची कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है। अन्य रेल कर्मचारी से आर्थिक मदद की अपील की गई है। जिस पर कर्मचारियों ने कहा कि 31 जुलाई तक सभी लोग मदद की राशि भेज देंगे।
विज्ञापन


इस दौरान सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर हिमांशु रंजन वर्मा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर कुमार वरुण, हिमांशु कश्यप, रवि श्रीवास्तव, केपी मिश्रा, नरमू संयुक्त महामंत्री ओंकार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें