फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर का कहर: हार्ट-ब्लड प्रेशर के मरीजों की बढ़ रही मुसीबत..रखें ख्याल

Wed, 03 Jan 2024 12:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर में ठंड का कहर बढ़ गया है। यहां गलन ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खासतौर से शुगर-ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए दिक्कत बढ़ गई है। शीतलहर के कारण डॅाक्टर इन्हें घर से बाहर निकलने के लिए मना कर रहे हैं।
विज्ञापन
हार्ट अटैक । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 शीतलहर के चलते हार्ट और ब्लड प्रेशर के मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विशेष खतरा उन्हें है, जिनका ब्लड प्रेशर अक्सर बढ़ा रहता है, लेकिन वह नियमित तौर पर दवा नहीं ले रहे हैं। ऐसे लोगों में स्ट्रोक का खतरा अधिक है। ओपीडी में इन दिनों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन


डॉ. आरपी त्रिपाठी बताते हैं -सर्दियों में शारीरिक गतिविधियां शिथिल होने के चलते मांसपेशियों और नसों में भी सिकुड़न आती है। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है। जिनका ब्लड प्रेशर अनियमित रहता है, यह स्थिति उनके लिए खतरनाक हो सकती है। इसलिए सर्दियों में अपने ब्लड प्रेशर की जांच करा लें और डॉक्टर की सलाह पर नियमित रूप से दवा लेना भी शुरू कर दें।

इसे भी पढ़ें: अभी तीन दिन और सताएगी ठंड, सुबह कोहरा शाम को गलन
विज्ञापन


हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश चंद्र शाही बताते हैं कि इस मौसम में नसों में सिकुड़न के चलते ब्लड प्रेशर बढ़ना आम बात है। जो लोग पहले से दवा ले रहे हैं, उन्हें खुद को सर्दी से बचाना बहुत जरूरी होता है। साथ ही शरीर को भी सक्रिय रखना है। इसलिए प्रयास करें कि घर में ही हल्का-फुल्का व्यायाम कर लें। इसके लिए दवा नियमित तौर पर लेते रहें। अपनी मर्जी से कोई दवा बंद न करें।
विज्ञापन


इस बात का रखें ख्याल
  • सुबह-शाम खुले मैदान में टहलने से परहेज करें।
  • अगर बाहर जाना भी है तो सर्दी से बचने के लिए पूरे शरीर को गर्म कपड़ों से ढककर निकलें।
  • अगर हार्ट या ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो अपना चेकअप कराकर दवा नियमित रूप से लेते रहें।
  • अगर नियमित व्यायाम करते हैं तो कमरे में ही अभ्यास कर लें, ताकि सर्दी से बच सकें।
  • अधिक तेल, मसालेदार भोजन से परहेज करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें