फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather: शीतलहर ने बढ़ाई सांस और रक्तचाप के मरीजों की दिक्कतें, इन बातों का रखें ख्याल

Mon, 01 Jan 2024 11:58 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर में तीन-दिनों से शीतलहर की वजह से ठंड बढ़ गई है। इससे सांस और उक्त रक्तचाप वाले मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। डॉक्टर ठंड से बचने के लिए लोगों को सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में शीतलहर ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की दिक्कतें बढ़ा दी है। सबसे अधिक परेशानी सांस और उच्च रक्तचाप के मरीजों को हो रही है। ऐसे रोगियों की ओपीडी में संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन


रविवार दोपहर में हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन सर्दी का सितम कम नहीं हुआ। सर्द हवाओं के चलते लोग कांपते रहे। कमरों में बैठे लोगों को भी सर्दी का अहसास हुआ। अचानक बिगड़े मौसम ने सांस के रोगियों की संख्या बढ़ा दी है।

जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार का कहना है कि बदलते मौसम में खास सावधानी रखनी चाहिए। जिनका रक्तचाप अनियमित रहता है, उन्हें भी इस मौसम में खास सावधानी बरतनी चाहिए। बंद कमरे में अंगीठी न जलाएं। ब्लोअर व हीटर जला रहे हैं तो कमरे में हवा आने के लिए रोशनदान को जरूर खुला रखें।
विज्ञापन


विज्ञापन


ये रखें खास ख्याल
  • सांस, मधुमेह, उच्च रक्तचाप के मरीज हैं तो नियमित जांच कराते रहें।
  • बुजुर्ग और बच्चों पर मौसम में बदलाव का असर अधिक होता है, इसलिए विशेष सावधानी बरतें।
  • घर से बाहर निकल रहे हैं तो गर्म कपड़े का विशेष ख्याल रखें, कान ढककर चलें।
  • सांस के मरीज हैं तो अलाव, अंगीठी से दूरी बनाए रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें