प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि मौजूदा समय में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में 62 मरीज भर्ती है। इनमें दो की हालत नाजुक है। शेष 60 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
बताया कि मौजूदा समय में प्रतिदिन 400 से 500 के नमूनों की जांच हो रही है। कोरोना वार्ड के इंचार्ज डॉ राजकिशोर सिंह ने बताया कि अब तक 40 प्रतिशत मरीज ठीक हो रहे हैं। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।
महापौर ने की बीआरडी प्राचार्य से की मुलाकात
महापौर सीताराम जायसवाल ने बुधवार को प्राचार्य डॉ गणेश कुमार से मुलाकात की। उन्होंने कोरोना वार्ड से लेकर मेडिकल कॉलेज में अन्य व्यवस्थाएं देखी। इस पर प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज कैंपस में छुट्टा पशुओं के कारण गंदगी और असुविधा हो रही है। कैंपस में कुत्तों एवं बंदरों का भी आंतक है।
इसके अलावा मेडिकल वेस्ट के निस्तारण में भी सहयोग की अपील की। प्राचार्य ने बताया कि आधुनिक कूड़ा घर शीघ्र बनवाया जा रहा है। इसमें मेडिकल वेस्ट आदि रखकर बंद करने की व्यवस्था होगी, जिसे निस्तारित करने हेतु नगर निगम का सहयोग अपेक्षित है।
इस पर महापौर ने नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी को नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया। इस मौके पर उपसभापति अजय राय आदि मौजूद रहें।