यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन कई ट्रेनों में विभिन्न तिथियों से कोच बढ़ा दिए हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इससे यात्रियों को पहले से ज्यादा सीटें मिलेंगी। सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे।
- 05007/05008 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी कृृषक स्पेशल में वाराणसी सिटी से 2 अप्रैल से तथा लखनऊ जं. से 1 अप्रैल से साधारण द्वितीय श्रेणी के दो अतिरिक्त कोच।
- 05063/05064 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल में 5 अप्रैल से तथा लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 6 अप्रैल से शयनयान श्रेणी के तीन अतिरिक्त कोच।
- 05065/05066 गोरखपुर-पनवेल-गोरखपुर स्पेशल में गोरखपुर एवं पनवेल से 2 अप्रैल से शयनयान श्रेणी के तीन अतिरिक्त कोच।
- 05067/05068 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल में गोरखपुर से 7 अप्रैल से तथा बांद्रा टर्मिनस से 9 अप्रैल से शयनयान श्रेणी के तीन अतिरिक्त कोच।
- 05009/05010 गोरखपुर-मैलानी-गोरखपुर स्पेशल में गोरखपुर से 1 अप्रैल से तथा मैलानी से 2 अप्रैल से साधारण द्वितीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच।
- 05049/05050 गोरखपुर-कोलकाता-गोरखपुर पूर्वांचल स्पेशल में गोरखपुर से 3 अप्रैल से तथा कोलकाता से 4 अप्रैल से साधारण द्वितीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच।
- 05047/05048 कोलकाता-गोरखपुर-कोलकाता स्पेशल में कोलकाता से 5 अप्रैल से तथा गोरखपुर से 6 अप्रैल से साधारण द्वितीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच ।
- 05051/05052 गोरखपुर-कोलकाता-गोरखपुर स्पेशल में गोरखपुर से 8 अप्रैल से तथा कोलकाता से 9 अप्रैल से साधारण द्वितीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच ।
- 05027/05028 हटिया-गोरखपुर-हटिया मौर्य स्पेशल में हटिया से 13 अप्रैल से तथा गोरखपुर से 12 अप्रैल से शयनयान श्रेणी के पांच एवं वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच।
- 05101/05102 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा स्पेशल में छपरा से 06 अप्रैल से तथा लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 08 अप्रैल से साधारण द्वितीय श्रेणी के तीन अतिरिक्त कोच।
नेपानगर में दो ट्रेनों का स्टॉपेज बढ़ा
रेलवे प्रशासन ने 01015/01016 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एवं 02538/02537 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन का नेपानगर स्टेशन पर स्टॉपेज बढ़ा दिया है। ट्रेनें एक मिनट इस स्टेशन पर रुकेंगी।
गोरखपुर-यशवंतपुर के कोच संरचना में बदलाव
रेलवे प्रशासन ने 05015/05016 गोरखपुर-यशवंतपुर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन में 12 अप्रैल से कोच की संरचना में बदलाव किया है। अब ट्रेन में जनरेटर सह लगेज यान का एक, साधारण द्वितीय श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के सात, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के छह, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो तथा एलएसएलआरडी का एक कोच सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।