फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या से सीधे वनटांगिया बस्ती पहुंचेंगे सीएम योगी, जानिए उनका पूरा शेड्यूल

Fri, 13 Nov 2020 10:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिवाली पर गोरखपुर में ही रहेंगे। शनिवार को वह अयोध्या से सीधे वनटांगिया बस्ती पहुंचेंगे। तकरीबन दो घंटे वनटांगियों के बीच गुजारने के बाद गोरखनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन


उनके आगमन की तैयारियों को लेकर कई महकमों के अफसर दो दिनों से वनटांगिया गांव जंगल तिनकोनिया में जमे हैं। गांव के पास ही हेलीपैड बनाया जा रहा है। डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर अपनी मौजूदगी में गांव की सफाई, सड़कों की मरम्मत करा रहे हैं। गांव वालों को शौचालय के इस्तेमाल और सफाई के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं।
 
देंगे दिवाली का तोहफा
मुख्यमंत्री वनटांगिया परिवारों को सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र का तोहफा दे सकते हैं। इसके अलावा 20 वनटांगियों को पीएम आवास का लाभार्थी प्रमाणपत्र भी वितरित कर सकते हैं। लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रमों की सूची बनाई जा रही है।
विज्ञापन


गुरुवार को गांव में 150 सफाई कर्मचारियों से गांव में साफ सफाई कराई गई। उधर, जिला पूर्ति अधिकारी आनंद सिंह ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के वितरण के संबंध में कोटेदार राम गणेश से जानकारी ली। उन्होंने गांव की महिलाओं से भी मुलाकात कर सार्वजनिक वितरण पर उनकी प्रतिक्रिया जानी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें