होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में बीएचएमएस की 25 सीटें बढ़ीं
गोरखपुर। राजा हरिप्रसाद मल्ल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, बड़हलगंज में बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन सर्जरी (बीएचएमएस) की 25 सीटें बढ़ गई हैं। इसका नोटिफिकेशन भी आयुष मंत्रालय से जारी हो गया है। शैक्षिक सत्र 2020-21 से ही बढ़ी सीटें भरी जाएंगी।
होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2019-20 में बीएचएमएस की 100 सीटें भरी गई थीं। नए शैक्षिक सत्र से 125 सीटें भरी जाएंगी। इसकी अनुमति मिल चुकी है। सभी सीटें नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) के जरिए भरी जाती हैं। नवंबर के अंत तक काउंसिलिंग प्रस्तावित है। होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में सुविधा-संसाधनों की बढ़ोतरी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी गंभीर हैं। एक सप्ताह के अंदर ही मेडिकल कॉलेज को पांच स्थायी शिक्षक भी मिल जाएंगे। इससे पठन-पाठन का काम आसान हो जाएगा।