स्पेशल कवर जारी होने के बाद विदेश में भी चिड़ियाघर की धाक जम जाएगी। जैसे, विदेश में गोरखपुर से कोई पार्सल भेजना हुआ तो पार्सल करने वाला चिड़ियाघर स्पेशल कवर से उसे स्पीड पोस्ट से उसे भेज सकेगा। 25 रुपये में कवर मिलेगा, जबकि उसपर पांच या दस रूपये का डाक टिकट लगाकर उसे भेजा जा सकेगा। ऐसे पार्सल से जरिए विदेश मे चिड़ियाघर और उसका वेटलैंड भेजा जा सकेगा।
योगी आज छोड़ेंगे सफेद बाघ, तेंदुओं का करेंगे नामकरण
योगी आदित्यनाथ बुधवार को चिड़ियाघर में सफेद बाघ को बाड़े में छोड़ेंगे। लगभग डेढ़ माह पहले इन्हें चिड़ियाघर लाया गया था। पहले उन्हें पशु अस्पताल में रखा गया था। इसके बाद बाड़े के क्राल में। योगी क्राल और बाड़े के बीच की बाउंड्री खोलकर उसे बाड़े में छोड़ेंगे। इसके अलावा दो तेंदुओं के शावकों का नामकरण भी करेंगे।
इसकी तैयारी तीन दिन पहले से शुरू हो गई थी। दोनों तेंदुओं को रेस्क्यू कर चिड़ियाघर में लाया गया था। यहां के परिवेश में उन्हें बेहतर माहौल मिल रहा है। ऐसे में उन्हें अब यहीं रखा जाएगा। योगी आदित्यनाथ इन दोनों शावकों का नामकरण करेंगे।