फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का उद्घाटन सीएम करेंग. जायजा लेते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
रामगढ़ताल में उतारे गए फ्लोटिंग रेस्टोरेंट 'फ्लोट' के लोकार्पण की तिथि तय होने के साथ ही इसकी तैयारी भी तेज हो गई है। इसकी तैयारी का जायजा लेने एवं कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने मौके का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान तय किया गया कि लोकार्पण का मुख्य कार्यक्रम एवं सभा जेटी पर आयोजित होगी। इसमें ग्रीन वुड योजना के पांच आवंटियों को मुख्यमंत्री के हाथों फ्लैट आवंटन का प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री फ्लोट पहुंचेंगे और फीता काटकर लोकार्पण करने के बाद उसका निरीक्षण करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 19 सितंबर की शाम 4:00 बजे फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का लोकार्पण करने के साथ ग्रीन वुड ग्रुप हाउसिंग परियोजना के पांच लाभार्थियों को आवंटन पत्र प्रदान करेंगे।