फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News:टहल रहे व्यक्ति के गले से बदमाश ने चेन लूटा, केस दर्ज-6 दिन बाद दर्ज हुआ केस

Mon, 16 Sep 2024 02:39 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

शाहपुर इलाके के जेल बाईपास स्थित सरस्वतीपुरम कॉलोनी लेन नंबर तीन निवासी अशोक मिश्रा प्रतिदिन की तरह मंगलवार की सुबह छह बजे घर से टहलने निकले थे। वह अभी जेल बाईपास के पास पहुंचे थे कि इसी दौरान पैदल आया बदमाश झपट्टा मारकर उनकी गले से चेन लूट कर फरार हो गया।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहपुर इलाके के जेल बाईपास सड़क पर मंगलवार की सुबह टहल रहे व्यक्ति का बदमाश झपट्टा मारकर गले से चेन लूट कर फरार हो गया। शोर मचाने पर जबतक आसपास के लोग पहुंचते वह आंख से ओझल हो चुका था। घटना के छह दिन बाद रविवार को पुलिस लूट का केस दर्ज कर कामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से बदमाश की पहचान में जुटी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के जेल बाईपास स्थित सरस्वतीपुरम कॉलोनी लेन नंबर तीन निवासी अशोक मिश्रा प्रतिदिन की तरह मंगलवार की सुबह छह बजे घर से टहलने निकले थे। वह अभी जेल बाईपास के पास पहुंचे थे कि इसी दौरान पैदल आया बदमाश झपट्टा मारकर उनकी गले से चेन लूट कर फरार हो गया।

अचानक हुए इस घटना से वह हतप्रभ रह गए। उनके शोर मचाने पर जबतक आसपास के लोग पहुंचते बदमाश आंख से ओझल हो चुका था। उन्होंने लूट की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद घटना के छह दिन बाद केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


गीता वाटिका से महिला की चेन चोरी
शाहपुर इलाके के गीता वाटिका मंदिर में बुधवार को दोपहर करीब 12:30 बजे के एक महिला के गले से चेन चोरी हो गई। आरोप है कि पास में खड़ी महिला ने गले से चेन उड़ा ली। जबतक गले से चेन गायब होने की जानकारी होती वह फरार हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार, बेलघाट इलाके के धुरियाडीह निवासी रीता सिंह बुधवार को गीता वाटिका मंदिर में दर्शन पूजन करने गई थी। इसी दौरान उनके गले से कोई महिला उनकी चेन चोरी कर ली। उन्होंने चोरी की सूचना शाहपुर पुलिस को दी। रविवार की शाम पुलिस केस दर्ज सीसीटीवी कैमरे की मदद से महिला चोर की पहचान में जुट गई है।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें