फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीएम योगी लेक क्वीन क्रूज और होटल कोर्टयार्ड मैरियाट का कल करेंगे उद्घाटन

Thu, 14 Dec 2023 11:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

2700 वर्गफीट के क्षेत्रफल वाले क्रूज पर तीन तल बनाए गए हैं। इसके अलावा एक वेटिंग प्लेटफार्म भी है। क्रूज पर 150 लोगों की क्षमता के तीन हाल और 15 लोगों की क्षमता का एक अति विशिष्ट कक्ष बनाया है।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल से 15 दिन पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो खास उपहार देने जा रहे हैं। दोनों से गोरखपुर के टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को नई ऊंचाई मिलेगा। मुख्यमंत्री 15 दिसंबर को रामगढ़ताल में क्वीन लेक क्रूज का शुभारंभ और ताल के सामने बने बहुसितारा होटल कोर्टयार्ड मैरियाट का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर रामगढ़ताल का कायाकल्प शुरू हुआ। इसके बाद से दशकों तक उपेक्षित यह ताल पर्यटन व सेवा के क्षेत्र में रोजगार का बढ़ा जरिया बन गया। सीएम की मंशा के अनुरूप अब यहां क्रूज की सुविधा मिलने जा रही है।

इसे भी पढ़ें: बदल रहा है गोरखपुर: रामगढ़ताल में भी अब नैनीताल सा नजारा..क्रूज के साथ होटल हब भी पकड़ा रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रामगढ़ताल में लेक क्वीन क्रूज की सेवा की शुरूआत करने जा रहे है। क्रूज का संचालन करने वाली फर्म के मुताबिक लेक क्वीन के निर्माण पर 12 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आया है। क्रूज में पंचसितारा होटल जैसी सुविधाएं विकसित की गईं हैं।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में चार करोड़ का अवैध सोना बरामद, तीन गिरफ्तार

क्रूज संचालन से करीब सौ लोगों को रोजगार भी मिलने जा रहा है। लेक क्वीन पर शाकाहारी और मांसाहारी व्यंजन मिलेंगे। मॉकटेल काउंटर और बार की भी सुविधा होगी। हालांकि बार को बाद में शुरू किया जाएगा। 2700 वर्गफीट के क्षेत्रफल वाले क्रूज पर तीन तल बनाए गए हैं। इसके अलावा एक वेटिंग प्लेटफार्म भी है। क्रूज पर 150 लोगों की क्षमता के तीन हाल और 15 लोगों की क्षमता का एक अति विशिष्ट कक्ष बनाया है। एक ट्रिप में दो घंटे तक क्रूज पर सवारी का आनंद उठाया जा सकेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें