फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM योगी करेंगे उद्घाटन: स्टील प्लांट देगा हजारों परिवारों को संजीवनी, 550 करोड़ रुपये का हुआ है निवेश

Sat, 11 Mar 2023 04:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट में जो भी प्रस्ताव मिले हैं, उनको धरातल पर उतारने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। गीडा में लैंड बैंक की कोई दिक्कत नहीं है। पर्याप्त लैंड बैंक गीडा के पास इस वक्त मौजूद है। नियमानुसार सभी उद्यमियों को जमीन भी उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
गीडा में स्थापित इसी स्टील प्लांट का सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छह साल पहले तक जिस गीडा में निवेश करने से निवेशक कतराते थे, बदले माहौल में वहां बड़ी इंडस्ट्री लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतिष्ठित उद्योग समूह मेसर्स अंकुर उद्योग लिमिटेड के इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट का उद्घाटन करेंगे। प्लांट के पूरी क्षमता से संचालित होने के बाद दो हजार लोगों को प्रत्यक्ष और पांच हजार लोगों को परोक्ष रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन


गीडा की तरफ से एएल-2 सेक्टर-23 में आवंटित 82 एकड़ क्षेत्रफल में फैले और 550 करोड़ रुपये के निवेश वाले इस प्लांट की स्थापना का कार्य 2020 में शुरू हुआ था। इसमें टीएमएक्स (थरमैक्स पॉवर्ड) सरिया का उत्पादन शुरू हो चुका है। इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट की उत्पादन क्षमता तीन लाख टन प्रति वर्ष की है। यहां 30 मेगावाट बिजली भी पैदा होगी। अंकुर उद्योग लिमिटेड ने प्लांट के विस्तार के लिए 700 करोड़ रुपये के निवेश का मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैडिंग (एमओयू) भी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में किया है।

कंपनी ने डेढ़ किलोमीटर ट्रैक की लंबाई में प्राइवेट रेलवे साइडिंग विकसित किया है। देश के विभिन्न क्षेत्रों से कच्चा माल मंगाने के लिए फैक्ट्री परिसर में 700 मीटर की लंबाई में अनलोडिंग प्लेटफार्म भी बनाया गया है। यहां टीएमएक्स बार का उत्पादन हो रहा है, जो टीएमटी का बदला हुआ और बेहतर रूप है।
विज्ञापन


 

कचरे से हो रहा ऊर्जा की जरूरत का 65 फीसदी उत्पादन : अशोक जालान

अंकुर उद्योग समूह के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अशोक जालान का कहना है कि फैक्ट्री संचालन के लिए ऊर्जा की संपूर्ण जरूरत यहीं के कैप्टिव पॉवर प्लांट से पूरी हो रही है। खास बात यह है कि ऊर्जा उत्पादन का 65 फीसद हिस्सा फैक्ट्री के ही कचरे से ही मिल रहा है। इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट में स्पंज आयरन प्लांट की क्षमता 212500 मीट्रिक टन प्रतिवर्ष, स्टील मेल्ट शॉप/इंडक्शन फर्नेस की क्षमता 300300 मीट्रिक टन तथा सरिया रोलिंग मिल की क्षमता 291300 मीट्रिक टन प्रतिवर्ष है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने निवेशकों की सुरक्षा, प्रोत्साहन सुविधा व सहूलियत के लिए कारगर कदम उठाए हैं।

गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट में जो भी प्रस्ताव मिले हैं, उनको धरातल पर उतारने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। गीडा में लैंड बैंक की कोई दिक्कत नहीं है। पर्याप्त लैंड बैंक गीडा के पास इस वक्त मौजूद है। नियमानुसार सभी उद्यमियों को जमीन भी उपलब्ध कराई जा रही है।

 
विज्ञापन

इस बार हुए हैं ये बड़े करार, जमीन पर उतरने के बाद घर पर ही मिलेगा रोजगार

  • ग्रीन अमोनिया प्लांट के लिए मेसर्स अवाडा वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (निवेशक प्रवीण गोलाश) की तरफ से 22,500 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन-1500
  • पेपर मिल प्रोजेक्ट के लिए आरजी स्ट्रेटजी ग्रुप (निवेशक प्रवीण गोयल) की तरफ से 2935 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन -2200
  • कांडला-गोरखपुर एलपीजी पाइप लाइन के लिए इंडियन ऑयल कार्पोरेशन (निवेशक संजीव कक्कड़) की तरफ से 1800 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन - 50
  • सोलर एनर्जी पार्क के लिए आरजी स्ट्रेटजी ग्रुप (निवेशक प्रवीण गोयल) की तरफ से 1,772 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन-1200
  • बांस आधारित उत्पाद के लिए आर्टिजन एग्रोटेक (निवेशक देबोपम मुखर्जी) की तरफ से 1400 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन - 8300
  • एथेनाल और डिस्टलरी के लिए केयान डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड (निवेशक विनय कुमार सिंह) की तरफ से 1,200 करोड़। रोजगार सृजन - 700
  • कार्बोनेटेड ड्रिंक, फ्रूट पल्प प्लांट के लिए वरुण वेवरेजेज (निवेशक कमलेश कुमार जैन) की तरफ से 1,071 करोड़। रोजगार सृजन -250
  • इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट विस्तार के लिए अंकुर उद्योग (निवेशक निखिल जालान) की तरफ से 700 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन-800
  • रेसिडेंशियल डेवलपमेंट के लिए केके कंस्ट्रक्शन (निवेशक जगदीश आनंद) की तरफ से 600 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन-600
  • टेक्निकल टेक्सटाइल के लिए केअर प्राइवेट लिमिटेड (निवेशक गौरव बथवाल) की तरफ से 500 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन-2000
  • ट्रांसपोर्टेशन बिजनेस के लिए इंडियन टेकर्स (निवेशक नौशाद अहमद) की तरफ से 400 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन-40
  • आयरन एंड स्टील इंडस्ट्री के लिए जालान उद्योग लिमिटेड (निवेशक ओम प्रकाश जालान) की तरफ से 400 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन-600
  • ग्रेन प्लांट आदि के लिए इंडिया ग्लाइकोल लिमिटेड (निवेशक सुनील मिश्रा) की तरफ से 400 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन-1200
  • कैंसर हॉस्पिटल के लिए हनुमान प्रसाद पोद्दार स्मारक समिति (निवेशक रसेंदु फोगला) की तरफ से 325 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन-750
  • ट्रांसपोर्टेशन एंड वेयर हाउसिंग के लिए मेडलियन ट्रान्सलिंक (निवेशक संतोष कुमार-जगदीश दूबे) की तरफ से 300 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन-350
  • फाइव स्टार होटल के लिए एडी एस्टेट डेवलपर्स (निवेशक शोभित मोहन दास) की तरफ से 300 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन-600
  • टेक्सटाइल पार्क के लिए एबीएआर पेट्रो प्रोडक्ट्स (निवेशक अशोक कुमार शॉ) की तरफ से 300 करोड़। रोजगार सृजन-2000
  • टेक्सटाइल यूनिट के लिए जालान पालिटेक्स लिमिटेड (निवेशक कविता जालान) की तरफ से 250 करोड़। रोजगार सृजन-2750
  • 250 बेडेड मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के लिए रिजेंसी हास्पिटल लिमिटेड (निवेशक अतुल कपूर) की तरफ से 200 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन-1200
  • हैवी इंजीनियरिंग प्लांट के लिए आरबीएम इंफ्राकान (निवेशक जय बजरंग मणि त्रिपाठी) की तरफ से 200 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन-500
  • प्लास्टिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लिए तत्वा प्लास्टिक पाइप्स प्राइवेट लिमिटेड (निवेशक राजीव खट्टर) की तरफ से 200 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन-200
  • हास्पिटल एंड पैरा मेडिकल इंस्टिट्यूट के लिए सेंट्रल एकेडमी एजुकेशनल सोसाइटी (निवेशक सृंजय मिश्रा) की तरफ से 200 करोड़। रोजगार सृजन-2025
  • ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट के लिए रुद्रा गैस इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड (निवेशक कुश पटेल) 200 करोड़। रोजगार सृजन-100
  • रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट के लिए एश्प्रा लाइफ स्पेस (निवेशक अतुल सराफ) की तरफ से 200 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन-100
  • रीसाइक्लिंग टेक्नोलाजी के लिए एसडी इकोस्फीयर प्राइवेट लिमिटेड (निवेशक विनय अग्रवाल) की तरफ से 158 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन-300
  • बस बाडी फैब्रिकेशन प्लांट के लिए कीर्ति इंटरप्राइजेज (निवेशक अरुणेश शाही) की तरफ से 150 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन-125
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें