फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आज सीएम करेंगे संवाद, कल अधिवक्ताओं को देंगे सवा नौ करोड़ की सौगात

Sun, 30 Jul 2023 07:01 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पीएम आवास योजना के तहत गोरखपुर में 43600 आवास स्वीकृत हैं। इसमें से 35500 आवास पूर्ण हो चुके हैं। इसमें 8400 आवास चार माह पूर्व ही स्वीकृत हुए हैं। इन सभी को प्रथम किश्त जारी कर दी गई है और निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की शाम को आएंगे और अलग-अलग बैठकें कर व्यापारियों व प्रधानाचार्यों से संवाद करेंगे। संवाद का यह कार्यक्रम सर्किट हाउस स्थित एनेक्सी भवन सभागार में होगा। सोमवार को पूर्वाह्न वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रस्तावित एक समारोह में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों के खातों में 51 करोड़ रुपये भेजेंगे। जबकि शाम को मुख्यमंत्री, अधिवक्ताओं को सवा नौ करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे।

 

सोमवार शाम प्रस्तावित कार्यक्रम में सीएम योगी गोरखपुर कलेक्ट्रेट मुख्यालय परिसर में 3 करोड़ 46 लाख 21 हजार रुपये की लागत से बने मल्टीस्टोरी अधिवक्ता चैंबर्स और सदर तहसील में 4 करोड़ 54 लाख 24 हजार रुपये की लागत से निर्मित अधिवक्ता चैंबर्स का लोकार्पण करेंगे। साथ ही 1 करोड़ 25 लाख 30 हजार रुपये की लागत से कलेक्ट्रेट परिसर में बनने वाली डिजिटल लाइब्रेरी का शिलान्यास करेंगे।

 

इन तीनों विकास परियोजनाओं की कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग है। कलेक्ट्रेट मुख्यालय के अधिवक्ता चैंबर्स में 24 अधिवक्ता कक्ष, एक मीटिंग सह कांफ्रेंस हाॅल, एक कामन हाॅल व स्टिल्ट पार्किंग का निर्माण कराया गया है। जबकि सदर तहसील के अधिवक्ता चैंबर्स में 48 अधिवक्ता कक्ष बनाए गए हैं।

 

पीएम आवास योजना के लाभार्थियों के खातों में भेजेंगे 51 करोड़ रुपये

सोमवार पूर्वाह्न वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रस्तावित एक समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 8450 लाभार्थियों को 51 करोड़ रुपये की धनराशि वितरित करेंगे। वह 250 लाभार्थियों को 50 हजार रुपये की दर से प्रथम किश्त (कुल 1.25 करोड़), 2200 लाभार्थियों को 1.50 लाख रुपये की दर से दूसरी किश्त (कुल 33 करोड़) और 3350 लाभार्थियों को 50 हजार रुपये की दर से तीसरी किश्त (कुल 16.75 करोड़) की धनराशि सिंगल क्लिक से लाभार्थियों के बैंक खातों में अंतरित करेंगे। पीएम आवास योजना के तहत गोरखपुर में 43600 आवास स्वीकृत हैं। इसमें से 35500 आवास पूर्ण हो चुके हैं। इसमें 8400 आवास चार माह पूर्व ही स्वीकृत हुए हैं। इन सभी को प्रथम किश्त जारी कर दी गई है और निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जुलाई माह में जिले में 5522 आवास और स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पोर्टल पर इनके अटैचमेंट का कार्य चल रहा है।

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें: खोराबार टाउनशिप: बहुमंजिली इमारत में बसाए जाएंगे खोराबारवासी, मुआवजा भी पाएंगे




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें