फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी कैंपियरगंज को देंगे 37.36 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, यहां रखेंगे आधारशिला

Fri, 01 Jan 2021 08:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को 37.36 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। तहसील क्षेत्र के जेपी इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्र की जनता को संबोधित भी करेंगे।

विज्ञापन

 
इसी दौरान वह 34.77 करोड़ रुपये की सात परियोजनाओं का लोकार्पण और 2.60 करोड़ रुपये की लागत से कैंपियरगंज तहसील परिसर में बनने वाले अधिवक्ता चेंबर्स भवन की नींव भी रखेंगे। शुक्रवार को डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने जेपी इंटर कॉलेज पहुंच कर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने कुछ जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। कैंपियरगंज विधायक फतेह बहादुर भी कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे रहे। मुख्यमंत्री की जनसभा में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ग्राम गोपालगंज उर्फ हरनामपुर में 3.10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय बालिका इंटर कालेज का लोकार्पण करेंगे। इस राजकीय विद्यालय की सीएम योगी ने घोषणा की थी। कार्यदायी संस्था सीएंड डीएस ने विद्यालय का निर्माण पूरा कर इसे शिक्षा विभाग को सौंप भी दिया है।

 

विज्ञापन

सड़क मार्ग से कैंपियरगंज जाएंगे मुख्यमंत्री

इसी तरह मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग खंड-3 द्वारा मोहरीपुर जंगल नंदलाल सिंह -रामपुरचक शेरपुर चमरहा सिंहोरवा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भी लोकार्पण करेंगे। इस सड़क के निर्माण पर 21.68 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। मुख्यमंत्री, भरोहिया ब्लाक के 4.95 करोड़ रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड -तीन द्वारा बनाए गए आवासीय एवं अनावासीय भवनों का भी लोकार्पण करेंगे।
 
कैंपियरगंज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सड़क मार्ग से गोरखपुर से कैंपियरगंज जाएंगे। इस दौरान वह निर्माणाधीन मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन का भी निरीक्षण करेंगे। शुक्रवार को डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर की निगरानी में 150 से अधिक सफाई कर्मचारियों ने सड़क किनारे साफ-सफाई की।

इन चार मंदिर, पोखरे के सुंदरीकरण का करेंगे लोकार्पण
- ग्राम कल्याणपुर स्थित बैसही देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य: 170.03 लाख
- ग्राम भरोहिया में शिव मंदिर एवं पोखरे के सौंदर्यीकरण कार्य: 154.90 लाख
- ग्राम सुभ्भाखोर में समयमाता मंदिर एवं पोखरे का सौदर्यीरकरण: 106 लाख
- ग्राम बरगदही स्थित शिव मंदिर का पयर्टन विकास कार्य: 73 लाख
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें