फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: आज 900 करोड़ के निवेश को मिलेगी जमीन, सीएम सौंपेंगे भूमि आवंटन पत्र

Mon, 18 Sep 2023 10:07 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

मुख्यमंत्री गीडा क्षेत्र को 136 करोड़ रुपये के अवस्थापना विकास कार्यों का उपहार भी देंगे। इसमें 117 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और 19 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण होगा।इस अवसर पर गीडा सेक्टर 26 स्थित तत्वा प्लास्टिक पाइप्स प्राइवेट लिमिटेड का औपचारिक उद्घाटन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में 110 करोड़ रुपये से स्थापित प्लास्टिक पाइप फैक्टरी का उद्घाटन करने के अलावा 97 निवेशकों को भूखंडों के आवंटन का प्रमाणपत्र सौंपेंगे। इससे 900 करोड़ रुपये के निवेश की स्थापना का रास्ता साफ हो जाएगा। फैक्टरियों की स्थापना से 4500 लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


सेक्टर 26 में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां हो चुकी हैं। 97 में से 10 निवेशकों को भूखंड आवंटन पत्र मुख्यमंत्री के हाथों से मिलेगा। अलग-अलग यूनिट लगने से करीब 900 करोड़ रुपये का निवेश होगा। करीब 4500 लोगों को रोजगार मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: शोहदों को सीएम योगी की चेतावनी, बहन-बेटियों को छेड़ने वालों को चौराहे पर होंगे यमराज के दर्शन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री गीडा क्षेत्र को 136 करोड़ रुपये के अवस्थापना विकास कार्यों का उपहार भी देंगे। इसमें 117 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और 19 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण होगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर गीडा सेक्टर 26 स्थित तत्वा प्लास्टिक पाइप्स प्राइवेट लिमिटेड का औपचारिक उद्घाटन भी किया जाएगा। इस प्लास्टिक फैक्टरी से प्रत्यक्ष और परोक्ष मिलाकर करीब 500 लोगों को रोजगार मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें