फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi Visit: दो दिवसीय दौरे पर कल गोरखपुर आएंगे सीएम योगी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दौरे की जांचेंगे तैयारियां

Sat, 28 May 2022 02:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मुख्यमंत्री संत कबीर की समाधि स्थली, मगहर भी जाएंगे। राष्ट्रपति को पांच जून को मगहर भी जाना है। शुक्रवार देर शाम तक मुख्यमंत्री के आने का प्रोटोकॉल नहीं आया था, लेकिन गोरखनाथ मंदिर व जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर 29 मई को गोरखपुर आएंगे। वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन व उससे जुड़ी तैयारियों की जानकारी लेंगे। राष्ट्रपति चार जून को गोरखपुर आ रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। रविवार को गोरखनाथ मंदिर में ही रात्रि विश्राम करेंगे, फिर सोमवार को जनता दरबार लगाएंगे।

संभावना जताई जा रही है कि सोमवार को मुख्यमंत्री संत कबीर की समाधि स्थली, मगहर भी जाएंगे। राष्ट्रपति को पांच जून को मगहर भी जाना है। शुक्रवार देर शाम तक मुख्यमंत्री के आने का प्रोटोकॉल नहीं आया था, लेकिन गोरखनाथ मंदिर व जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें