फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi Adityanath : दो दिन के दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी, करेंगे नड्डा के साथ जनसभा

Thu, 09 Jun 2022 03:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

मुख्यमंत्री शुक्रवार को भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे गोरखपुर आएंगे। इसके बाद सिक्टौर के पास भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय के लोकार्पण की तैयारियां देखने जाएंगे। फिर गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। 
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय (9-10 जून) दौरे पर बृहस्पतिवार की शाम गोरखपुर आएंगे। मुख्यमंत्री शुक्रवार को भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे गोरखपुर आएंगे। इसके बाद सिक्टौर के पास भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय के लोकार्पण की तैयारियां देखने जाएंगे। फिर गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। 

विज्ञापन


मंदिर परिसर में ही विकास कार्यों की  समीक्षा भी कर सकते हैं। शुक्रवार सुबह जनता दर्शन में आए लोगों की समस्याएं सुन सकते हैं। सुबह 10 बजे भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें